फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान पति में नोंकझोंक, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर/बेहजम। ग्राम पंचायत कोटवा के प्रधानपति और पंचायत सचिव की नोंकझोंक का वीडियो वायरल हाे रहा है। वीडियो में प्रधान पति अवधेश कुमार ने विकास कार्यों में कमीशन का आरोप लगाया है। दोनोंं में काफी गहमागहमी नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने पर अफसर हरकत में आए और जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में नोंकझोंक का मामला विकास कार्यों के नाम पर कमीशनखोरी का बताया जा रहा है। प्रधानपति चीखते हुए महिला सचिव वंदना मिश्रा से कह रहे हैं कि आपका जितना बना है उतना ले लो और हमारा हमें दे दीजिए। इस बात को लेकर दोनों में काफी तीखी नोंकझोंक होती दिख रही है। इस विवाद का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो मात्र 31 सेकेंड का है, जिसको देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि विवाद कमीशनखोरी को लेकर है।
ब्लॉक बेहजम के सूत्रों के मुताबिक, हर काम में 18 प्रतिशत कमीशन लिया जाता है। इस खेल में ब्लॉक का स्टाफ भी संलिप्त है। यह मामला ब्लाक से लेकर जिला मुख्यालय तक पहुंच चुका है। अब देखना है कि इस मामले में अफसर क्या कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन


सचिव के खिलाफ प्रधान ने खोला मोर्चा
मामला सुर्खियों में आने के बाद कोटवा की प्रधान गोदावरी ने खंड विकास अधिकारी से ग्राम विकास अधिकारी वंदना मिश्रा के खिलाफ शिकायत की। कहा कि ग्राम विकास अधिकारी ने गांव में दवा छिड़काव के नाम पर बिना उनसे हस्ताक्षर कराए भुगतान निकाल लिया है, जो गलत है। आरोप है कि पंचायत घर का कम्प्यूटर दो माह से सचिव के पास ही है। वह मनमाने तरीके से अपना कार्य करतीं हैं। वह किसी भी कार्य की सूचना नहीं देतीं न ही फोन उठाती हैं। वह अभद्रता भी करती हैं। आरोप है कि सचिव ने उनके पति को जाति सूचक गालियां दी हैं। इस संबंध में जब सचिव वंदना मिश्रा का पक्ष जानने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने के बाद प्रधान और पंचायत सचिव को बुलाया गया है। जानकारी की जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
-श्रद्धा गुप्ता, बीडीओ बेहजम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें