फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सेप्टिक टैंक में घुसने से पांच लोग बेहोश, जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
इसी सेप्टिक टैंक में हुआ हादसा  संवाद
विज्ञापन
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। घर के बाहर बने सेप्टिक टैंक में गिरी छेनी को निकालने घुसा फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव अचाकापुर निवासी किशोर बेहोश हो गया। किशोर को बचाने पहुंचे चार अन्य लोग भी ऑक्सीजन की कमी से बेहोश होकर टैंक में गिर गए। परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने सभी को टैंक से बाहर निकाला। आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद सभी की हालत खतरे से बताई जा रही है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव अचाकापुर निवासी ओमप्रकाश के घर के बाहर पुराना सेप्टिक टैंक बना है। मंगलवार सुबह ओमप्रकाश अपने मकान की मरम्मत करा रहे थे। टैंक से पत्थर हटाने के दौरान छेनी अंदर गिर गई। ओमप्रकाश का पुत्र अमन (14) छेनी निकालने के लिए टैंक में घुस गया। अंदर जाते ही वह बेहोश हो गया। बाहर खड़े लोगों ने आवाज दी, लेकिन अमन कुछ नहीं बोला।
आवाज न आने पर ओमप्रकाश का दूसरा लड़का सतीश और रजनीश भी टैंक के भीतर घुस गए। वे दोनों भी बेहोश हो गए। तीनों को बेहोश देखकर मजदूर किशनपाल और राकेश निवासी श्यामदास पुरवा थाना फूलबेहड़ भी टैंक में घुसे। टैंक के चेंबर में आक्सीजन की कमी से मजदूर भी बेहोश हो गए। इससे वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बेहोशी की हालत में पांचों को टैंक से बाहर निकाला। एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ आलोक धीमान ने बताया कि टैंक में आक्सीजन की कमी से पांच लोग बेहोश हो गए थे। सभी की हालत अब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें