फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों का अस्पताल में हंगामा

Mon, 07 Sep 2015 07:18 PM IST
बेहजम खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी बेहजम में कुछ लोगों ने पहले दवा लेने को लेकर हंगामा कर दिया। उन लागों ने डॉक्टर के साथ अभद्रता भी की। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मी भी लामबंद हो गए इस पर हंगामा करने वाले लोग फरार हो गए।  
विज्ञापन

सीएचसी बेहजम में सोमवार को कुछ लोगों ने जल्दी दवा लेने के लिए डॉक्टर पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। डॉक्टर मोहित तिवारी ने उन लोगों से भीड़ होने के कारण नंबर आने पर देखने की बात कही। इतना सुनते ही वे लोग डॉक्टर से अभद्रता और मारपीट पर आमादा हो गए अराजकतत्वों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। डॉक्टर से विवाद होते देख स्वास्थ्यकर्मी भी लाम बंद हो गए। इस पर हंगामा करने वाले लोग अस्पताल से भाग गए। डॉक्टर से अभद्रता को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने काम बंद कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने लगभग दो घंटे तक कार्य बंद रखा इससे मरीजों को काफी दिक्कतें हुईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मरीजों की लाइन लगवाकर फिर से दवा वितरण शुरू कराया। पुलिस ने अभद्रता करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें