फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता बनकर दूसरों की जान बचाने में लगीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। कोरोना संक्रमण को लेकर शासन-प्रशासन सतर्क है, लोगों को जागरूक करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ महिला पुलिस कर्मी भी अपराजिता बनकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहीं हैं। कोरोना संक्रमण से लोगों का बचाने की खातिर यह लोग पूरी तरह समर्पित होकर काम कर रहीं हैं, जान की परवाह भी नहीं कर रहीं, यही नहीं किसी ने बेटी से दूरी बना रखी है तो किसी ने मां-बाप से।
विज्ञापन

परिवार से बना रखी है दूरी
सीएचसी पर तैनात डॉ. इंदू भरद्वाज बताती हैं कि ड्यूटी के साथ घर की भी जिम्मेदारी हैं। घर में चार साल की बेटी और पति है। परिवार से दूरी बना रखी है। हालांकि कोरोना संक्रमण को लेकर ग्रामीणों को समझाने में दिक्कत आती है फिर भी अपने फर्ज को पूरी ईमानदारी से अंजाम देते हैं।
लोगों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता
बेसिक हेल्थ वर्कर हेमलता बताती हैं कि ड्यूटी के दौरान लोगों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता। लोग दरवाजा तक नहीं खोलते। जबकि हम लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उनकी सुरक्षा में लगे हैं। घरवालों को लेकर भी चिंता रहती है। बावजूद इसके डटे रहते हैं।
विज्ञापन

संक्रमण का रहता है डर
महिला आरक्षी निधि सिंह कहती हैं कि कोरोना संक्रमण को लेकर लोग गंभीर नहीं है जबकि सावधानी बरतने की जरूरत हैं। लोगों का सहयोग नहीं मिलता। मास्क, सैनिटाइजर आदि मिलता है, लेकिन संक्रमण होने का डर रहता है। अब फर्ज तो निभाना है।
पुलिस का सहयोग करें लोग
आरक्षी नेहा का कहना है कि कोतवाली के अलावा कोरोना महामारी में भी ड्यूटी कर फर्ज निभा रहे हैं। ड्यूटी के दौरान कंटेन्मेंट जोन में भी जाना होता है। फिलहाल सावधानी रखकर लोगों को सुरक्षित रखने का प्रयास जारी है। जरूरी है कि ऐसे में लोग भी सहयोग करें।
कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जिन महिला कर्मियों की ड्यूटी लगी है, उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए हर सीएचसी पर मास्क, सैनिटाइजर और पीपीई किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दी गई हैं, जिससे महिला कोरोना योद्धा स्वयं सुरक्षित रहकर लोगों को बचाव के लिए जागरूक कर सकें।
विज्ञापन

-डॉ. मनोज अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें