फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत इरादे हों तो आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। दृढ़ इच्छा शक्ति और मजबूत इरादे हों तो आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनें तभी उनका शोषण रुकेगा। यह बात अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत टीपीआरएस एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में ‘महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा’ विषय पर हुई चर्चा में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम स्वाति शुक्ला ने कही।
विज्ञापन

एसडीएम स्वाति शुक्ला ने कहा- महिलाओं को यह धारणा दूर करनी होगी कि हम कमजोर हैं। हम ये नहीं कर सकते। हम वो नहीं कर सकते। ये अहसास हमें नाकारात्मकता की ओर ले जाते हैं। हमें खुद पर विश्वास होना चाहिए। अमर उजाला के अभियान अपराजिता की प्रशंसा करते हुए एसडीएम ने नारी सुरक्षा को लेकर सरकार की भूमिका, बच्चियों पर हो रहे अत्याचार, यौन हिंसा और सुरक्षा जैसे तमाम सवाल पूछे। छात्राओं ने एसडीएम को उसका बखूबी जवाब दिया। नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष दुर्गा मेहरोत्रा एवं विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद मोहम्मदी की अध्यक्ष सविता मिश्रा ने भी अपने विचार रखे।
छात्रा शिवि वर्मा ने महिला सम्मान को लेकर समाज के सकारात्मक रुख पर चर्चा की। जशनप्रीत कौर ने महिला-पुरुषों में भेदभाव न करने, करमजीत कौर ने मेरी बेटी मेरा अभिमान जीवंत करने का सुझाव दिया। शिक्षिका नेहा मौर्य ने नारी को स्वावलंबी बनाने, रोचना मेहरोत्रा ने अजेय बनने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सविता मिश्रा ने कहा कि ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’ की संस्कृति के बाद भी हमारे देश में महिलाओं पर आज भी अत्याचार होते हैं। इसके लिए हमें अपनी मानसिकता बदलनी होगी। दुर्गा मेहरोत्रा ने कहा कि नारी को दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी और काली का रूप तो देते हैं लेकिन प्रत्यक्ष रूप से समाज में वह आज भी उपेक्षित हैं। समाज को नारी के प्रति अपना नजरिया बदलना होगा। इससे पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्रा अमनदीप, अनुष्का, परिनीति, सुमनप्रीत कौर ने सरस्वती वंदना और अर्चिका बाजपेई, सुप्रिया और झलक ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। एमडी आनंद कुमार गुप्ता एडवोकेट ने अपराजिता अभियान की सराहना करते हुए छात्राओं को निडर और साहसी बनने का मंत्र दिया। उपप्रधानाचार्य वीसी चौबे ने शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य रंजीत कुमार श्रीवास्तव ने आभार जताया। संचालन नेहा मौर्या, रोचना मेहरोत्रा, मोहित गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें