फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिले में चार होम्योपैथिक अस्पतालों के निर्माण को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में चार नए होम्योपैथिक अस्पतालों के निर्माण की स्वीकृत मिल गई है। एक अस्पताल का निर्माण 25 लाख रुपये के बजट से होना है। विभाग के ओर से जमीन चिह्नित की जा चुकी है। कार्यदायी संस्था नमित होते ही अस्पतालों का निर्माण शुरू हो जाएगा। जिले में होम्योपैथिक अस्पतालों की संख्या बढ़ने से मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जनपद में 28 होम्योपैथिक अस्पताल संचालित हैं। चार और नए अस्पतालों के निर्माण की स्वीकृत मिल गई है। यह अस्पताल पलिया, नजोटा, ओयल ओर अजान में बनाए जाने हैं। जिसकी स्वीकृति शासन से मिल गई। प्रत्येक भवन निर्माण के लिए 25-25 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था नामित होनी है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद अस्पताल भवनों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
जिले में चार और नए अस्पतालों का निर्माण होने के बाद होम्योपैथिक अस्पतालों की संख्या 32 हो जाएगी। इन अस्पतालों में योग वेलनेस सेंटर भी संचालित किए जाने हैं। जनपद के फरधान, फूलबेहड़ के पिपरागूम और बेहजम के अल्लीपुर में पहले से ही योग वेलनेस सेंटर संचालित हैं। भल्लिया, दाउदपुर, झंडीराज, पचपेड़ा व चंदन चौकी में स्थित होम्योपैथिक अस्पतालों का उच्चीकरण कर योग वेलनेस सेंटर बनाए जाने का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें