फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसान विरोधी है केंद्र की मोदी सरकार’

Wed, 12 Aug 2015 10:40 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजावादी जनसंदेश साइकिल यात्रा का कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप में बुधवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

शहर के प्रमोद पैलेस में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यात्रा के प्रभारी मत्स्य विकास निगम लिमिटेड के  अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है।  उन्होंने सपा की योजनाओं के बारे में बताया तथा कार्यकर्ताओं से इन्हें जनता तक ले जाने को कहा। वह केन्द्र सरकार पर जमकर बरसे। कार्यकर्ता सम्मेलन को निगम अध्यक्ष डॉ. आरए उस्मानी ने भी संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि समाजवादी साथियों के अथक प्रयास से पार्टी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सफल हुई है। यहां लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद सिंह भदौरिया ने साइकिल यात्रा की सफलता पर कार्यकर्ताओ को धन्यवाद दिया। यहां शहर के व्यवसायी कुलदीप चौरसिया और रवि प्रताप सिंह डंपी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनका पार्टी अध्यक्ष अनुराग पटेल, सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा और डॉ राजपाल कश्यप ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष कमलपाल कौर, विधायक उत्कर्ष वर्मा, रामसरन, विनय तिवारी, सुनील लाला, पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी, आसमां सिद्दीकी, पपिल मनार, पूर्व मंत्री बंशीधर राज, पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, महामंत्री मो. कयूम खां, फैसल खान, सुभेंद्र सिंह, जेडए उस्मानी, रियाजुल्ला, पुनीत पाल मोंटी और राजीव गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें