लखीमपुर खीरी। राजापुर चौराहे से नहर पुलिया तक सड़क चौड़ीकरण में एक बार फिर अवरोध पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों ने एक तरफ अधिक जगह लेने का आरोप लगाकर विरोध जताया। वहीं, अफसरों ने नियमानुसार निर्माण होने की बात कहकर खारिज कर दिया।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) 6.93 करोड़ रुपये की लागत से 930 मीटर लंबी इस सड़क को सात मीटर से बढ़ाकर 14 मीटर चौड़ा कर रहा है। यह काम फरवरी, 2025 में शुरू हुआ था।
छह माह बीतने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा है। अब अतिक्रमण हटाने के दौरान असमान जगह लेने का मुद्दा विवाद का कारण बन रहा है। स्थानीय भवन मालिकों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी सड़क के एक तरफ 10 फीट और दूसरी तरफ 18 फीट जगह ले रहा है, जिससे असमानता पैदा हो रही है।
उनका कहना है कि सड़क के बीच से दोनों तरफ बराबर जगह ली जानी चाहिए, ताकि किसी एक पक्ष को अधिक नुकसान न हो। विरोध कर रहे लोगों ने मांग की है कि विभाग इस असमानता को सुधारा जाए। लोगों का यह भी आरोप है कि नहर से लेकर आगे तक कहीं भी सड़क एक नाप से चौड़ी नहीं की जा रही।
कहीं छह फिट तो कहीं 10 फिट तो कहीं 18 फिट तक अतिक्रमण तोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि बीच सड़क से दोनों तरफ बराबर चौड़ाई की जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
राजापुर सड़क चौड़ीकरण के दौरान तोड़े गए भवन व खोदी गई सड़क। संवाद
राजापुर सड़क चौड़ीकरण के दौरान तोड़े गए भवन व खोदी गई सड़क। संवाद
राजापुर सड़क चौड़ीकरण के दौरान तोड़े गए भवन व खोदी गई सड़क। संवाद
राजापुर सड़क चौड़ीकरण के दौरान तोड़े गए भवन व खोदी गई सड़क। संवाद