फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक और हाथी की मौत, सठियाना रेंज में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शरीर पर मिले कई घाव, आपसी संघर्ष में मौत होने का अनुमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलियाकलां। दुधवा टागइर रिजर्व की सठियाना रेंज के बेलाघाट बीट में रविवार को गश्ती टीम ने एक हाथी का शव देखा। चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया है।
नर हाथी का शव पड़े होने की जानकारी पार्क कर्मियों ने डीडी डॉ. रंगाराजू टी. को दी। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद डीडी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुआयना किया तो पाया कि हाथी के शरीर पर घावों के कई निशान हैं। चिकित्सकों की टीम ने शव को कब्जे में लेते हुए उसका पीएम किया गया। चिकित्सकों की मानें तो हाथी की उम्र करीब 30 वर्ष है। एफडी बी. प्रभाकर ने बताया कि मृत हाथी टस्कर था, जो जंगल में अकेले रहता था। प्रथम दृष्टया देखने से प्रतीत हो रहा है उसका हाथियों से आपसी संघर्ष हुआ है। जिसमें उसकी जान चली गई है। ऐसा इसीलिए है कि इस जगह पर दो दिन पहले हाथियों का झुंड देखा गया था। जबकि शरीर पर कई घाव हैं, जो हाथी के दांतों के लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह के भीतर चार हाथियों की हो चुकी है मौत
आठ मार्च को दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के संपूर्णानगर रेंज की बम्मनपुर के वेटलैंड के दलदल में फंसकर हाथी के नर शावक की मौत हो गई थी। शावक को दो दिन तक दलदल से निकालने की कोशिश की गई लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। उसकी उम्र एक साल बताई गई थी। इसके बाद 13 अप्रैल को दक्षिण सोनारीपुर रेंज में हाथी के एक नर शिशु का शव बरामद हुआ। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि हथिनी ने समय से पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। 19 अप्रैल को वयस्क हथिनी की मौत हुई थी जिसका शव दक्षिण सोनारीपुर रेंज में मिला था। बच्चे की मौत के बाद से यह हथिनी कुछ खा-पी नहीं रही थी। पीएम रिपोर्ट में मूत्र एवं जननांग में संक्रमण होने से हथिनी की मौत होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें