फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कुकुहापुर में बुखार से एक और मौत, मैगलगंज में डेंगू के दो मरीज मिले

विज्ञापन
मैगलगंज में लोगों की जांच करती स्वास्थ विभाग की टीम
विज्ञापन
संसारपुर। सीएचसी बांकेगंज क्षेत्र अंतर्गत सिसनौर ग्राम पंचायत के गांव कुकुहापुर में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक अधेड़ की मौत के बाद अब बुखार से बुजुर्ग महिला सुखरानी की मौत हो गई। मैगलगंज में डेंगू के दो मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग महिला सुखरानी 78 पत्नी खुशीराम का लखनऊ में इलाज चल रहा था। जहां पर उनकी मौत हो गई। इससे पहले इसी हफ्ते एक अधेड़ की भी बुखार से मौत हुई थी। गांव के सतीश कुमार 45 लखीमपुर में, राजकुमार का लखनऊ में और उनकी पुत्री सुमन का गोला में इलाज चल रहा है। कुकुहापुर में बुखार के कहर की खबरें प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने बुखार पीड़ितों की जांच के लिए शुक्रवार को मेडिकल कैंप लगाया, जिसमें 101 मरीजों का परीक्षण कर 75 मरीजों की मलेरिया जांच की गई।
हालांकि, रिपोर्ट निगेटिव आई। उधर, ग्राम प्रधान मुनिश वर्मा ने आरोप लगाया की उनकी पंचायत में बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने पर भी कई दिनों बाद आधी-अधूरी तैयारी के साथ मेडिकल टीम ने कैंप लगाया, जिसमें मात्र मलेरिया की ही जांच की जा रही है। डेंगू और टायफाइड जांच की किट तक उनके पास मौजूद नहीं है।
विज्ञापन



मैगलगंज में हुई जांच में डेंगू पॉजिटिव मिले

मैगलगंज। मैगलगंज कस्बा में 15 दिन के अंदर आठ मौत बुखार से हो गई थी, जिसकी जांच करने के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता और एसडीएम मितौली विनीत उपाध्याय पहुंचे थे। इस दौरान कैंप लगाकर मरीजों की जांच की गई और दवा वितरित की गई। कैंप में 153 मरीजों की जांच की गई। इसमें 60 मरीजों की मलेरिया जांच की गई और 7 की डेंगू की जांच की गई। जांच में दो डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। उधर, एसडीएम मितौली ने कई जगह जाकर देखा तो गंदगी का अंबार मिला। नालियां बजबजाती मिलीं। नालियों में जला हुआ मोबिल डलवाकर मच्छरों का एंटीलार्वा से खत्म करने के आदेश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें