फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से दूसरे ऑटो चालक की मौत

Tue, 13 Oct 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक राकेश का फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
मैगलगंज। कस्बे में रविवार शाम सड़क किनारे खड़े चपरतला निवासी राकेश गुप्ता को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए लखनऊ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राकेश गुप्ता ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार को वह किसी काम से मैगलगंज बाजार आए थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े होने के समय तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल राकेश को परिजन तत्काल उपचार के लिए लखनऊ ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल
मैगलगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे समेत अन्य सड़कों पर लगातार हो रहे हादसे सड़क सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें