फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उचौलिया लूटकांड का एक और आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा

Mon, 17 Aug 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। थाना क्षेत्र में 10 अगस्त को हुई लूट के मामले में वांछित एक अन्य अंतरजनपदीय अपराधी को शाहजहांपुर की जैतीपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से उचौलिया लूटकांड से संबंधित मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को टीकमगढ़ जिले के खरगापुर निवासी लकी झा की तहरीर पर उचौलिया थाने में अज्ञात के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने 14 अगस्त को रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के तहबरगंज निवासी संतोष को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके कब्जे से लूट का सामान बरामद हुआ था। पूछताछ में संतोष ने घटना में शामिल अपने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी थी। इनमें चंदन निवासी अजीजगंज थाना कोतवाली शाहजहांपुर और बंटी शामिल थे। आरोपियों की तलाश में उचौलिया पुलिस और एसओजी की टीम लगी थी।
पुलिस को सोमवार को जैतीपुर शाहजहांपुर पुलिस से सूचना मिली कि उचौलिया लूटकांड से संबंधित आरोपी चंदन पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया है। उसके खिलाफ जैतीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज थी। चंदन पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसने अपने साथी का नाम बंटी उर्फ शिवम निवासी नवाबगंज नगरिया, थाना सिकंदरपुर वैश्य कासगंज बताया है। चंदन पर शाहजहांपुर, बरेली, एटा और कासगंज में कुल मिलाकर 27 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें