फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

Thu, 02 Jun 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तापमान में बढ़ोतरी जारी, कड़ी धूप से बेहाल हुए लोग  
विज्ञापन

मौसम ने एक बार फिर अपने तेवर कड़े कर दिए हैं। कड़ी धूप के साथ भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। पानी बरसने के बाद तापमान में काफी गिरावट आई थी। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
दिन भर कड़ी धूप के कारण लोग काफी परेशान रहे, हालांकि हवाएं चलने से कुछ राहत जरूर रही। कड़ी धूप के कारण लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं। छाते और कैप से कड़ी धूप से तो राहत मिली लेकिन उमस भरी गर्मी ने परेशानियां बढ़ा दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी धूप के बीच आसमान में कहीं कहीं बादल तैरते दिखाई दिए लेकिन यह बादल कुछ ही देर में गर्मी से उबल रहे लोगों को मुंह चिढ़ाते हुए गायब हो गई। वायुमंडल में नमी होने के कारण इन दिनों अजीब तरह की उमस भरी और चिपचिपी गर्मी हो रही है। यह गर्मी फील्ड वर्क करने वाले लोगों पर काफी भारी पड़ रही है। उधर गर्मी बढ़ने के साथ बीमारियां पैर पसारने लगी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें