फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिसंबर से बजाज चीनी मिल बंद करने का एलान

विज्ञापन
मिल बंदी में किसानों से सहयोग की अपील करते आम आदमी पार्टी नेता।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बजाज चीनी मिल पर पिछले पेराई सत्र का करोड़ों रुपये का गन्ना मूल्य का बकाया है। इसके भुगतान की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी जिद उतर आई है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी रामनिवास वर्मा ने बताया कि 11 नवंबर को चीनी मिल की शुरुआत पर किसानों ने 10 घंटे तक फैक्ट्री नहीं चलने दी थी। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बजाज चीनी मिल के अधिकारियों ने 30 नवंबर तक बकाया भुगतान करने का आश्वासन दिया था। अब सब्र का बांध टूट चुका है। आम आदमी पार्टी किसानों के साथ उनके संघर्षों में खड़ी है। बकाया भुगतान न होने पर अब तीन दिसंबर से अनिश्चितकालीन चीनी मिल की बंदी की जाएगी। इसके लिए पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ओमकार वर्मा, शिवम बाजपेई, विधानसभा अध्यक्ष कमलेश वर्मा, रोहित लोधी, पिंकू वर्मा आदि ने किसानों से सहयोग की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें