फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव आज से

विज्ञापन
0 T
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कुंभी ब्लॉक के ग्राम सुहेला स्थित श्री हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव 10 से 18 अक्तूबर तक होगा। सुहेला ग्राम प्रधान जयप्रकाश अवस्थी ने बताया कि गांव में डॉ वेदप्रकाश अग्निहोत्री द्वारा बनवाए गए श्री हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 10 अक्तूबर को प्रात: 10 बजे कलश यात्रा, ध्वज पूजन और शाम को रत्नापुर हरदोई के कथा व्यास आचार्य केशरीनंदन जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा पूरे सप्ताह सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

16 अक्तूबर को प्रात: नौ बजे शतचंडी महायज्ञ शुभारंभ, सायं कथा विश्राम, 17 अक्तूबर को शतचंडी यज्ञ, सायं प्रवचन तो रामाधर शुक्ला कीर्तन करेंगे। 18 अक्तूबर को समापन पर दोपहर 12 बजे शतचंडी महायज्ञ पूर्णाहुति, एक बजे कन्या भोज, दो बजे भंडारा और शाम सात बजे से कवि सम्मेलन होगा, जिसमें प्रदेश के नामचीन कवि काव्यपाठ करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें