फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मंदिर में गिरिधारी को अन्नकूट का भोग लगाया

Thu, 23 Oct 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नगर के प्राचीन द्वारकाधीश मंदिर में आरती करते महंत आशुतोष गिरी। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला तीर्थ स्थित श्रीराधाकृष्ण द्वारिकाधीश मंदिर में गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास से मनाई गई। गिरिधारी को परंपरागत रूप से अन्नकूट का भोग लगाया गया। पुजारी अवधेश मिश्र नारायण ने बुधवार की रात में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महंत आशुतोष गिरि, श्रद्धालु केशव आदि के साथ हवन-पूजन कराया। इसके बाद राधा-कृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। पुजारी के मुताबिक, महंत गंगा गिरि ने इस मंदिर का निर्माण 1845 में कराया था। 1893 से अन्नकूट का भोग परंपरागत रूप से लगाया जा रहा है। श्रीराधाकृष्ण द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट की ओर से मथुरा स्थित सुदामा कुटी के पास अन्नपूर्णा देवी और गोपेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें