फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेगंज में कौए में बर्ड फ्लू मिलने के बाद पशुपालन विभाग ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। अलीगंज के निकट कबीरधाम में मृत मिले पांच कौओं में से एक कौए के बर्ड फ्लू संक्रमित मिलने के बाद जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. तरून कुमार तिवारी के नेतृत्व में पशु चिकित्सकों की टीम शुक्रवार की सुबह कबीरधाम पहुंची और मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन

डॉक्टरों की टीम ने ग्राम पंचायत तेंदुआ के अनुभवदास और प्रवीन महराज से जानकारी लेने के बाद उस स्थान का जायजा लिया, जहां कौए मृत मिले थे। इसके बाद टीम में शामिल उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (गोला) डॉ. फारूक मोहम्मद, डॉ. साकेत यादव, डॉ. जेएम त्रिपाठी और डॉ. प्रदीप त्रिपाठी ने कुसमौरी, तेंदुआ, सराय रमुआपुर आदि गांवों में पहुंचे और लोगों को बर्ड फ्लू के प्रति जागरूक करते हुए इससे बचाव के उपाय बताए। क्षेत्र में जीप पर माइक से एनाउंसमेंट कराया गया, जिसमें लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया कि यदि कहीं कोई पक्षी मरा हुआ मिलता है तो हाथों में दस्ताने और मास्क पहनकर उसी जगह पर जमीन में गड्ढ़ा खोदकर दफन करने के बाद चूना डाले दें, साथ ही इसकी सूचना तत्काल पशु चिकित्साधिकारी को दें।
पशु चिकित्सकों की टीम ने क्षेत्र के चार पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण कर पालतू मुर्गे-मुर्गियों की सेहत की भी जांच की, जिसमें सभी मुर्गे-मुर्गियां पूरी तरह स्वस्थ पाई गईं। डॉक्टरों की टीम ने मुर्गा-मुर्गी पालकों से पोल्ट्री फार्म की नियमित साफ-सफाई रखने के अलावा बाड़े के चारों ओर चूना डालने के निर्देश दिए। साथ ही किसी मुर्गा-मुर्गी के बीमार होने पर इसकी सूचना निकटवर्ती पशु चिकित्सालय पर देने को कहा।
विज्ञापन

पालतू मुर्गे-मुर्गियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव
सुहेला पशु चिकित्सालय के डॉ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अलीगंज क्षेत्र के पोल्ट्री फार्मों के मुर्गा-मुर्गियों में बर्ड फ्लू की जांच के लिए उनके सैंपल आईवीआरआई बरेली भेजे गए थे, जहां से सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बावजूद इसके बर्ड फ्लू को लेकर क्षेत्र में कड़ी चौकसी की जा रही है।
अलीगंज के कबीरधाम में मृत मिले कौए के बर्ड फ्लू संक्रमित मिलने के बाद क्षेत्र में सघन निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में स्थिति सामान्य मिली है। पालतू मुर्गे-मुर्गियों की जांच में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं, बावजूद इसके लोगों को बर्ड फ्लू के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि समूह में यदि कहीं पक्षी मरे मिलते हैं तो इसकी सूचना तत्काल निकटवर्ती पशु चिकित्सालय को दें।
विज्ञापन

- डॉ तरून कुमार तिवारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें