फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजली न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन । एक सप्ताह पूर्व आंधी आने से खराब हुई बिजली आपूर्ति में सुधार न होने पर ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने लखीमपुर-लहरपुर मार्ग जामकर घंटों प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क जाम से दो घंटे से अधिक समय तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व आई आंधी से खीरी थाना क्षेत्र के कटिया, झसिया, गोपालापुर, भानपुर, फत्तेपुर, गरकटिया, दिया तिरलोक, बैरागार, पुरवा, अंबुआपुर, सढ़ौना और हरदासपुर समेत 12 से अधिक गांवों की बिजली व्यवस्था खराब हो गई थी। पावर कार्पोरेशन इसे अब तक ठीक नहीं कर पाया। भीषण गर्मी में बिजली न आने से ग्रामीणों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। कामकाज भी प्रभावित हुआ।
गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को फत्तेपुर तिराहे के पास लखीमपुर-लहरपुर मार्ग को पाइप लगाकर जाम कर दिया और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए। सड़क जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सूचना पर पहुंचे खीरी थाना प्रभारी अजीत कुमार ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह, एसडीओ रजनीश कुमार मिश्रा, जेई सूरत त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। एसडीओ और तहसीलदार ने शनिवार तक बिजली सप्लाई चालू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने रास्ता खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें