पसगवां। नाबालिगों की पिटाई के मामले की शिकायत एसपी से करने से बौखलाई पसगवां पुलिस ने पांच दिन बाद दो नाबालिगों सहित छह लोगों के विरुद्ध चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बा बरवर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी रोहित गुप्ता का मोबाइल 13 अक्टूबर को दुकान से चोरी हो गया था।
दुकान स्वामी ने 17 सितंबर को चोरी का आरोप लगाते हुए कस्बे के कुछ नाबालिग लड़कों की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने दो नाबालिगों को चौकी ले जाकर पूछताछ की और चेतावनी देकर छोड़ दिया। किशोरों की मां सरस्वती देवी ने पुलिस द्वारा लड़कों की पिटाई की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर सीओ मोहम्मदी ने प्रकरण की जांच की। महिला ने सीओ पर पक्षपात का आरोप लगाया। उधर, शिकायत से नाराज पुलिस ने पांच दिन बाद रोहित की तहरीर पर दो नाबालिगों समेत छह लोगों के विरुद्ध चोरी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के दो आरोपितों की दुकान में आने-जाने की वीडियो है। चोरी गए मोबाइल का पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा सकी है। उन्होंने नाबालिगों के साथ मारपीट के आरोप को गलत बताया है । उन्होंने बताया कि रिपोर्ट एसपी को भेज दी है।