भीरा। शाहपुर ग्राम पंचायत में कोटेदार पर निर्धारित मात्रा से कम राशन देने और ई-केवाईसी के नाम पर 300 से 500 रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। शिकायत पर रविवार को जांच टीम गांव पहुंची। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक भी हुई।
देवेंद्र कुमार, लालजीत, धर्मेश कुमार, रमेश कुमार, रामखेलावन, संतोष कुमार, वेद प्रकाश, रामपाल, बृजकिशोर, भगवानदीन, फूलमती, प्रेमपाल, शालिग्राम, आजाद, मेवालाल, बांकेलाल, दिनेश कुमार, सुरजीत कुमार, आलोक कुमार, सलमान, श्यामलाल, गीता देवी, कपूर सिंह, प्रेम सिंह, अमित कुमार, श्याम नारायण और श्रीकांत समेत ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। आरोप है कि अधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता से नहीं सुना और कोटेदार के पक्ष के लोगों को बुलाकर खड़ा कर दिया।
पूर्ति निरीक्षक देवेश भारती ने बताया कि शिकायत पर गांव पहुंचकर जांच की गई है। रिपोर्ट पूरी होने के बाद उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।