फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: देवी-देवताओं पर टिप्पणी से रोष, पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा

विज्ञापन
मौके पर खड़ा आरोपी बाबा शिवचंद्र प्रसाद। संवाद
विज्ञापन
निघासन। गांव बम्हनपुर में खुद को ‘बाबा’ बताने वाले एक व्यक्ति ने हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी कर माहौल गरम कर दिया। बिहार के सीतामढ़ी जिले के मधुबन बाजार निवासी शिवचंद्र प्रसाद मंशापुरवा निवासी राकेश कुमार की दुकान पर पहुंचा और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शब्द कहने लगा।
विज्ञापन

इस पर राकेश सक्सेना ने ग्राम प्रधान पति संतोष शुक्ल को सूचना दी। संतोष शुक्ल, विपिन सक्सेना, पवन सक्सेना, राहुल, राकेश, एसपी दिनेश और सुरेंद्र ने मौके पर पहुंचकर ‘बाबा’ को रोक लिया और डायल-112 को खबर दी। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर मझगईं थाने पहुंचाया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजू राव ने बताया कि आरोपी स्वयं हिंदू है। उसे अपने बिहार स्थित गांव जाने के लिए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें