फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पूर्णकालिक कर्मचारी के दर्जे के लिए दिया धरना

Thu, 29 Jan 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर गांधी स्टेडियम में धरना देती आंगनबाड़ी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आंगनबाड़ी कर्मचारी जन कल्याण एसोसिएशन के बैनर तले बृहस्पतिवार को शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान के गांधी स्टेडियम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों के लिए धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार से लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन


संगठन की अध्यक्ष रीता वर्मा ने कहा कि वे वर्षों से बाल विकास व पोषण कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें न तो पर्याप्त मानदेय मिल रहा है और न ही सरकारी कर्मचारी जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने स्वयं को पूर्णकालिक राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की, जिससे उन्हें स्थायित्व और सामाजिक सुरक्षा मिल सके।

जिला महामंत्री उर्मिला चौरसिया ने कहा कि वर्तमान में उन्हें मात्र 4500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जो बढ़ती महंगाई के दौर में बेहद अपर्याप्त है। इसके अलावा पोषण ट्रैकिंग और अन्य सरकारी ऐप्स पर काम करने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करना पड़ता है लेकिन मोबाइल खर्च के लिए कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जाता।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन में बेहजम, लखीमपुर सदर, लखीमपुर देहात, फूलबेहड़ सहित कई ब्लॉकों की सरोज राज, सरोज देवी, मुन्नी देवी, अर्चना देवी, पुष्पा वर्मा, वंदना, रेनू, वीणा, इंदु शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें