महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रही वर्करों ने गुरुवार को विरोध जताते हुए साड़ी जलाकर प्रदर्शन किया। बताते चलें कि राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने से लेकर 13 सूत्रीय मांगों को लेकर वर्कर प्रदर्शन कर रही हैं। वर्कर उमारानी श्रीवास्तव, परवीन ने कहा कि मांगे पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। मांगपत्र उच्चाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया है।