फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालूूडीह में पुनर्मतदान और नरगड़ा में मतगणना की मांग

Mon, 14 Dec 2015 11:39 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन के निष्पक्षता से मतगणना संपन्न कराने के दावे के बावजूद कई जगहों पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिनमें धांधली के गंभीर आरोप लगाए गए हैैं। फूलबेहड़ की बालूडीह सीट के परिणाम को लेकर प्रत्याशियों ने रविवार को ही मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा कर पथराव किया था, जिसके दूसरे दिन सोमवार को समर्थकों संग प्रत्याशियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर दोबारा मतदान कराने की मांग की है। वहीं ईसानगर ब्लाक की ग्राम पंचायत नरगड़ा के परिणाम में धांधली का आरोप लगाते हुए दोबारा मतगणना कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ब्लाक फूलबेहड़ की मतगणना उस्मानी डिग्री कॉलेज महेवागंज में कराई गई थी, जो सत्तापक्ष के पूर्व विधायक का हैै जिसको लेकर पहले से ही कुछ लोग गड़बड़ी की आशंका व्यक्त कर चुके थ। रविवार को मतगणना के दौरान ग्राम पंचायत बालूडीह के 11 प्रत्याशियों और उनके एजेंटों ने मतपेटी नंबर 178 एवं 179 की सील टूटी हुई होने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराते हुए आरओ से मतगणना रोकने की मांग की गई थी।
आरओ ने मतगणना रोकने की मांग को नकार दिया था, जिसके बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने हंगामा करते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था। दूसरे दिन सोमवार को 11 प्रत्याशियों सहित दर्जनों की तादात में ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद ज्ञापन देकर बालूडीह ग्राम पंचायत में दोबारा मतदान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से प्रत्याशियों ने शिकायत की है कि मतपेटिका नंबर 178 और 179 की सील मतगणना से पहले ही टूटी पाई गई, जिसके बाद मतपेटी नंबर 179 में पड़े 743 वोटों के स्थान पर केवल 692 मतपत्र निकले हैं। इससे गड़बड़ी का संदेह और पुख्ता हो गया है। प्रत्याशियों ने लोगों की जनभावना का हवाला देते हुए बालूडीह में दोबारा मतदान कराने की मांग की है। ज्ञापन पर प्रत्याशी महरून निशा, मंजू देवी, समसुन, खालिदा, नूरजहां, किशवरी, बेबी खातून, शाहजहां, कांती देवी, रामलली और तमन्ना जबी के नाम हैं।
दूसरे मामले में ब्लाक ईसानगर की ग्राम पंचायत नरगड़ा में प्रधान पद की मतगणना में धांधली का आरोप लगाया गया हैै। इस सीट से प्रत्याशी सुशीला देवी पत्नी लालता प्रसाद यादव ने मतदान के दिन पड़े मतों के सापेक्ष मतगणना के दिन बक्से से निकले मतपत्रों की संख्या के बीच भारी अंतर पाए जाने का आरोप लगाया है।
प्रत्याशी का आरोप है कि इस संबंध में आरओ से शिकायत की गई, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। बल्कि आरोप है कि पुलिस की मदद से उन्हें और उनके एजेंट को बाहर निकाल दिया गया। डीएम को ज्ञापन देकर प्रत्याशी सुशीला ने प्रकरण की जांच कर दोबारा मतगणना कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें