फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफर और वर्तमान गन्ना मूल्य को लेकर किसानों ने भरी हुंकार

Wed, 07 Dec 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैठक कर किया मिल को गन्ना न देने का फैसला
विज्ञापन

बकाया गन्ना डिफर और वर्तमान गन्ना मूल्य को लेकर अब किसान आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
गन्ना भुगतान को लेकर बुधवार को समिति में किसान नेताओं ने बैठक की और तय किया कि वह अगर दस दिसंबर तक भुगतान नहीं होता है तो फिर मिल को गन्ना नहीं देंगे और आंदोलन भी करेंगे। बैठक में कहा गया कि कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक मिल ने डिफर का करीब तीस करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है। इतना ही नहीं गन्ना पेराई के एक माह बाद भी भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। ऐसे में किसान आर्थिक रूप से टूट गया। बैठक के बाद सभी तहसील पहुंचे, जहां एसडीएम को एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि इस प्रकरण से डीएम को अवगत कराते हुए मिल से भुगतान दिलवाने की कार्रवाई की जाए। नौ तारीख तक किसान भुगतान का इंतजार करेंगे, जिसके बाद अगली रणनीति तैयार होगी। इस दौरान सहकारी गन्ना विकास समिति अध्यक्ष विकास कपूर विक्की, उपाध्यक्ष फरजंद अली बुंदू मियां, मनप्रीत सिंह, हरेंदर सिंह सोनी, गुरुदेव सिंह, तरसेम सिंह, सिराजुद्दीन, रामनरेश, प्रधान सुखदेव सिंह, सुनील राठौर, सुधीर शुक्ला, निर्मल सिंह, कुलवंत सिंह बंत, रिंकू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भीरा समिति में बंद हो चुका है इंडेंट
भुगतान के मसले को लेकर भीरा समिति इंडेंट पहले ही बंद कर चुकी है। किसानों का कहना है कि वह भी यहां इंडेंट बंद करा देंगे और बीएचएल को गन्ना नहीं देंगे।
विज्ञापन


दस को होगी अगली महापंचायत 
दस दिसंबर को किसान इसी मामले में समिति परिसर में महापंचायत करेंगे और यहीं से विरोध आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें