निघासन सीएचसी में इलाज के दौरान करंट से झुलसी बच्ची। संवाद
निघासन। गांव चूरा टांडा निवासी राघवीर सिंह ने बताया कि रविवार को उनकी 10 वर्षीय बेटी संध्या देवी अमरूद तोड़ने गांव के बाहर बाला जी शुगर इंडस्ट्रीज के पास गई थी। आरोप है कि इंडस्ट्री प्रबंधन ने क्रशर की चहारदीवारी पर बैटरी से झटका करंट लगा रखा था। इससे अनजान संध्या दीवार पर चढ़कर अमरूद तोड़ने की कोशिश कर रही थी, तभी अचानक करंट की चपेट में आकर वह जमीन पर गिर गई। परिजनों ने तुरंत उसे सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत ठीक बताई और परिजनों के साथ घर भेज दिया। संवाद