फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर में लगी आग, हजारों का सामान जला

Sun, 17 Aug 2025 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
आग लगने से जला घर। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बिजुआ। ग्राम पंचायत बिजुआ निवासी कन्हैयालाल के घर में जन्माष्टमी की रात करीब 11:30 बजे अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। डायल 112 की टीम भी आ गई। ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा दैनिक उपयोग का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। रविवार सुबह लेखपाल अजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। लेखपाल ने बताया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें