फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रेलवे की दुकानों की नीलामी रुकवाने की पूर्व गृह राज्यमंत्री से लगाई गुहार

विज्ञापन
अजय मिश्र टेनी को मांगपत्र देते व्यापारीस्रोत-व्यापार मंडल
विज्ञापन
मैलानी। नगर उद्योग व्यापार मंडल ने पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को मांगपत्र देकर उनसे 18 जुलाई को होने वाली रेलवे की दुकानों की नीलामी रुकवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रेलवे ने अपनी भूमि में आवंटित छह दुकानों की नीलामी की तिथि 18 जुलाई घोषित की है, जिनके स्वामी की मौत हो चुकी है। उन दुकानों में या तो परिजन या फिर कोई और व्यापार कर रहा है। नीलामी प्रक्रिया में पहले से कई गुना अधिक किराया भी देना पड़ेगा। इससे दुकानदारों में खलबली है।
मंगलवार की शाम को व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी से मिलने उनके आवास पर गया। व्यापारियों ने उन्हें मांगपत्र सौंपा, जिसमें लिखा कि रेलवे की आवंटित दुकान संख्या दो, तीन, चार, 16, 20, 29 में वह पिछले लगभग 50 वर्षों से कारोबार कर अपना जीवन यापन रहे हैं।
विज्ञापन


उनके पास इन दुकानों के अलावा रोजी-रोटी का कोई अन्य साधन नहीं है। रेल विभाग की ओर से इन दुकानों की नीलामी 18 जुलाई को की जाएगी। बिना कोई नोटिस या सम्मन दिए दुकानों की नीलामी की जा रही है। व्यापारियों ने नीलामी प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की।
इस पर टेनी ने नीलामी की तारीख बढ़ाने और पूरी समस्या से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को अवगत कराकर समाधान करवाने का व्यापारियों को आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में मुल्लन मिश्रा, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, उपनेश साहनी, कैलाश अग्रवाल, सचिन साहनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें