इसी अमृत सरोवर का होगा सौन्दर्यीकरण-संवाद
ममरी। ब्लॉक कुंभी गोला क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायपुर में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त 13 लाख रुपये की लागत में गुलबीर बाबा स्थान पर सेल्फी प्वाइंट और अमृत सरोवर तालाब का निर्माण कराया जा रहा है।
प्रधान प्रतिनिधि सलीम अंसारी ने बताया कि तालाब की पटरी पर बाउंड्रीवॉल, सीढ़ी, रैंप, कुर्सी झूला, पार्क की भी व्यवस्था की जाएगी। जहां बच्चे खेलकूद कर आनंद ले सकें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। बताया कि तालाब का सुंदरीकरण और सेल्फी प्वाइंट आदि का निर्माण चल रहा है। संवाद