बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड में झांकी देखने वालों को निराशा हाथ लगेगी। चीनी मिल प्रबंधन ने खर्च कम करने की बात कहकर बजाज पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी न सजाने का निर्णय किया है।
चीनी मिल के बजाज पब्लिक स्कूल में मिल स्थापना से अब तक भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी बेहद झांकियों और पूजन अर्चन के साथ मनायी जाती रही है। यहां की झांकियां देखने के लिए दूर-देर तक के लोग डनलप और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आते हैं। यहां की झांकियां का क्रेज इतना है कि लोगों के रिश्तेदारों तक को जन्माष्टमी का ध्यान रहता है और लोग मिल की झांकी देखने आते हैं। इस बार मिल प्रबंधन ने खर्च कम करने की बात कहकर बजाज स्कूल में झांकियां न सजाने का निर्णय किया है। कारखाना प्रबंधक आरके मिश्रा ने बताया कि भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजन के साथ जन्माष्टमी मनायी जाएगी। यहां देर रात तक मिल के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहेंगे।