फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लगी गोला डिपो की 33 बसें

Tue, 07 Feb 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यात्रियों को आने जाने में होगी मुसीबत
विज्ञापन

गोला डिपो की 33 बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही छह बसों को अपने कब्जे में ले लिया और 27 बसों को मंगलवार को कब्जे में ले लिया है। इतनी संख्या में बसों के अधिग्रहित किए जाने से यात्रियों के आने जाने में मुसीबत होगी।
15 फरवरी को मतदान है, जिसके लिए बूथों पर मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों को भेजने के लिए गोला डिपो की 33 निगम बसों को अधिग्रहित किया गया है। जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही छह बसों को अपने कब्जे में ले लिया था। वहीं, 27 बसों को मंगलवार को कब्जे में लेकर पुलिस लाइन में खड़ा करवा लिया गया है, जिससे सुरक्षा बलों को मतदान केंद्र तक भेजा जा सके। गोला एआरएम आरके श्रीवास्तव ने बताया कि 33 बसें मांगी गई थी, जो जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई हैं। इन बसों के जाने से यात्रियों को दिक्कतें तो होंगी, लेकिन यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए अनुबंधित बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए डिपो में बना कंट्रोल रूम
लखीमपुर खीरी। एआरएम वीके गोस्वामी ने बताया कि निगम की ज्यादातर बसों को चुनाव ड्यूटी में लगे मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों को लाने ले जाने में लगाया गया है, जिससे यात्रियों के लिए अनुबंधित बसें ही सहारा बनेगी। उन्होंने बताया कि इस कारण डिपो परिसर में यात्रियों की भी भीड़ बनी रहेगी। यात्रियों को कोई असुविधा न हो और अनुबंधित बसों का कुशल संचालन कराने के लिए लखीमपुर डिपो पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। एआरएम ने बताया कि कार्यालय सहायक प्रदीप श्रीवास्तव को प्रभारी बनाया गया है। एआरएम ने कार्यालय के सभी कर्मचारियों सहित दोनो सहायक यातायात निरीक्षक कमलेश वर्मा और शशिकांत मिश्रा को भी चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। एआरएम ने सभी कर्मचारियों को चुनाव तक अपने फोन बंद न रखने की निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें