फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Mon, 25 Jul 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
shiv - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सावन का पहला सोमवार: हर हर महादेव के जयकारों से गूंजी छोटी काशी, पंक्तिबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने किए शिवजी के दर्शन
विज्ञापन

सावन माह के पहले सोमवार को  पौराणिक शिव मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया। उनके जयकारों और घंटा निनाद से वातावरण पूरे दिन भक्तिमय बना रहा। 
सावन माह के पहले सोमवार को ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। ब्रह्ममुहूर्त में ही श्रद्धालु गोकर्णतीर्थ में स्नान कर हाथों में पूजा की डाली और जल लेकर लाइन में लग गए। 
विज्ञापन

ममरी। पहले सोमवार पर सड़कों पर नाचते गाते कांवड़ियों के जत्थे निकलते रहे। अहमदनगर के प्राचीन क्लेश हरण मंदिर के पुजारी विष्णु गिरि ने पूजा कराई। मंदिर में दर्शन करने के लिए पुरुष और महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। मेले में मिष्ठान, खेल, खिलौनों, सौंदर्य, हौजरी आदि की तमाम दुकानें लगी रहीं। जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। 

पुलिस की दिखी निष्क्रियता
गोला गोकर्णनाथ। सावन मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले के साथ अन्य जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया। मंदिर परिसर से लेकर नगर की सीमाओं तक तमाम स्थानों पर बेरीके डिंग, बैरियर लगाए गए। पुलिस बल भी तैनात रहा किंतु पुलिस कर्मियों की सुस्ती के कारण मंदिर में कांवड़िए मय कांवड़ भीड़ चीरते और किसी की परवाह न करते हुए सीधे मंदिर के द्वार पर श्रद्धालुओं को धकेलकर अंदर घुस गए वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी खड़े देखते रहे। वहीं मेला सहायता केंद्र में अधिकारियों से चंद कदमों की दूरी पर महिला आरक्षी घेरा बनाकर कुर्सियों पर बातों में मशगूल रहीं, कुछ पुलिस कर्मी मोबाइल में मस्त देखे गए। नगर की सड़कों पर डग्गामार वाहन सिनेमा चौराहा, विकास चौराहा और अशोक चौराहा होते हुए कई बेरीकेडिंग पार कर सवारियों को लटकाकर सरपट दौड़ते रहे।

फौजी की कटी जेब, पाकेटमार सक्रिय
गोला गोकर्णनाथ। सावन माह में पहले ही सोमवार पर सुरक्षा प्रबंध की कलई खुलती नजर आई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 13 प्वाइंट पर सीसी टीवी कैमरे लगाकर कंट्रोल रूम तो बनाया गया था, जिसमें मात्र पांच कैमरे चले, उसके बीच पाकेट मार भी सुरक्षा को चकमा देने से बाज नहीं आए। उन्होंने एक सैनिक की ही जेब पर हाथ साफ कर दिया। 
थाना भीरा क्षेत्र के गांव पिपरिया भूड़ निवासी फौजी रिंकू कुमार ने सेना में भर्ती होने की भोलेनाथ से मनौती मानी थी कि वह फौज में भर्ती होने के बाद अपने गांव से दौड़ते हुए मंदिर आएंगे। वह सोमवार को जलाभिषेक करने आए किंतु लाइन में लगने के बाद जब वह शिवजी की पूजा कर मंदिर से बाहर निकले तो जेब में रखा पर्स गायब थी, जिसमें उनका एटीएम, कैंटीन कार्ड, आधार कार्ड के साथ रुपये भी थे। उन्होंने मेला सहायता केंद्र पर शिकायत दर्ज कराई है। 

एसडीएम के कहने पर पहुंची डॉक्टरों की टीम
गोला गोकर्णनाथ। मेला सहायता केंद्र पर निरीक्षण को आए एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी ने जब डॉक्टरों की टीम नदारद देखी तो सीएमओ से बात की। जिसके बाद आनन फानन में सीएचसी प्रभारी कमलेश नरायन, डॉ एके द्विवेदी, गौरव श्रीवास्तव, दीपक मिश्र, संजीव शुक्ल अपनी मेडिकल किट लेकर पहुंचे। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि अभी मेडिकल टीम गठित नहीं हो पाई है। कुछ देर बाद डिप्टी सीएमओ रवींद्रनाथ वर्मा ने भी पहुंचकर निरीक्षण किया। एसडीएम ने स्वास्थ्य कैंप का बैनर लगवाने, चिकित्सीय उपकरण रखवाने के साथ डॉक्टरों को यूनिफार्म में मौजूद रहने के लिए डिप्टी सीएमओ से कहा है। 

नगर में चलते रहे भंडारे
गोला गोकर्णनाथ। सावन माह में नगर में कई स्थानों पर भंडारे हुए, जहां पूरे दिन श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
नीलकंठ मैदान में हरदोई के अमित गुप्ता, मोनू गुप्ता, गोविंद प्रसाद गुप्ता, संदीप ब्याला, अमित पांडे, अजय तिवारी, शुभ गुप्ता ने कढ़ी, चावल का भंडारा कर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा।
विज्ञापन


कांवड़ियों को वितरित किया फलाहार
गोला गोकर्णनाथ। नगर से तीन किलोमीटर दूर मोहम्मदी रोड स्थित कंजा देवस्थान हनुमान मंदिर आश्रम पर आने वाले कांवड़ियों के ठहरने और पूरे सावन भर 24 घंटे उनके फलाहार की समाज सेवियों ने व्यवस्था की है। जहां कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को फलाहार बांटा गया। इस मौके पर राजेश गुप्ता गुड्डन, अवधेश जायसवाल, रफी अहमद आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें