फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अमिताभ फिर पहुंचा डीएम के पास, बोला-अभी नहीं खुला ताला

Tue, 21 Jul 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
डीएम कार्यालय प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचा छात्र अमिताभ। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कक्षा आठ में पढ़ने वाला मोहल्ला ईदगाह निवासी 13 वर्षीय अमिताभ गुप्ता मंगलवार को एक बार फिर मां संध्या देवी गुप्ता के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। अमिताभ और उसकी मां ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अभी तक मकान के आधे हिस्से में लगा ताला नहीं खुला है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मकान के इस हिस्से पर अवैध रूप से ताला डालकर कब्जा किया गया है, जिससे परिवार को परेशानी हो रही है। दोनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर ताला खुलवाने और पूरे मकान पर कब्जा दिलाने की मांग की।
बीते शनिवार को समाधान दिवस में अमिताभ ने स्वयं जिलाधिकारी को अपनी समस्या बताई थी। डीएम और बच्चे के बीच हुई बेबाक बातचीत का वीडियो काफी वायरल हुआ था। उस दौरान जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को मां के साथ दोबारा पहुंचे अमिताभ ने बताया कि अभी तक ताला नहीं खुल सका है। अमिताभ और उसकी मां ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर भी उन्हें राहत नहीं मिली। उन्होंने नए प्रार्थना पत्र में प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। डीएम ने मामले में फिर से जांच कराकर जल्द ताला खुलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें