गंभीर मरीज और गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने के लिए जिले में दौड़ रहीं 108 और 102 एंबुलेंस में फॉग लाइट तक नहीं हैं। इससे कोहरे में चालकों को इन्हें चलाने में दिक्कत हो रही है।
जिले में गंभीर रोगियों सहित सड़क दुर्घटना में घायल होने वालों के लिए 108(28 एंबुलेंस) और गर्भवती को प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए 102(46 एंबुलेंस) सहित एडवांस लाइफ सपोर्ट की दो एंबुलेंस संचालित हो रही हैं, लेकिन इनमें फॉग लाइट नहीं है। इससे कोहरे में इनके संचालन को लेकर चालकों को कई दुश्वारियां हो रही हैं। वहीं इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। चालकों का कहना है कि भीषण कोहरे में दृश्यता काफी कम रहती है, जिससे गांव आदि के ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर एंबुलेंस चलाने में बहुत ही दिक्कत होती है। ऐसे में मरीजों को लेकर चलना जान जोखिम में डालना है। यदि फॉग लाइट लग जाए तो कोहरे में चलाने में आसानी रहेगी।
कुछ एंबुलेंस में पीले कलर के बल्ब लगवाए गए हैं और जिनमें नहीं है उनके लिए अधिकारियों से फॉग लाइट के लिए लिखा गया है, जिनके आते ही एंबुलेंसों में लगवा दिया जाएगा।
आशीष कुमार, फ्लीट एक्जीक्यूटिव
108 और 102 एंबुलेंस