लखीमपुर खीरी-ईसानगर। जिला प्रशासन और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से बाथम वैश्य धर्मशाला मे चल रहे राहत शिविर में मंगलवार को यहां रह रहे छह लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और उन्हें घर में क्वारंटीन रहने के दौरान क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इसकी जानकारी राजीव वर्मा ने दी।
उधर, अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से मंगलवार को ईसानगर में कस्बा निवासी समाजसेवी इंद्र कुमार शुक्ला ने करीब ढाई सौ जरूरतमंदों को भोजन पैकेट बांटे। इस नेक काम में अभिषेक शुक्ला, राजकुमार राजपूत, अमित कुमार, आशुतोष मिश्रा और छोटू ने सहयोग किया।