फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में मौजूद 37 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए क्वारंटीन सेेंटर बनाए गए हैं। जहां पर गैर जनपदों से आने वालों को रखा जा रहा है। क्वारंटीन किए गए लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था जिला प्रशासन कर रहा है। वहीं स्वास्थ्य कर्मी रोजाना इनकी जांच करते हैं, जिससे संदिग्धों की पहचान हो सके।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बाथम वैश्य धर्मशाला में राहत शिविर चल रहा है। इसे क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। यहां पर गैर जिलों से पलायन कर आने वालों को रखा जा रहा है। शनिवार को क्वारंटीन लोगों की संख्या 37 हो गई। इनके रहने से लेकर खाने तक की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों ने शनिवार को सभी क्वारंटीन लोगों का चेकअप कर तापमान मापा। हालांकि सभी का तापमान सामान्य मिला। स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी को क्वारंटीन के नियमों की जानकारी देकर खांसी, जुकाम एवं सांस लेने में दिक्कत होने पर जानकारी देने को कहा। इस दौरान क्वांरटीन सेंटर का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें