फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमदान कर जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन में देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत रोजाना कमाकर खाने वाले मजदूरों की है। काम धंधा बंद होने के कारण खाने तक के लाले पड़े हैं। ऐसे में अमर उजाला के सहयोग से समाजसेवी और हिंदू संगठन के लोग आगे आए हैं। गरीबों को दोनों वक्त का भोजन कराने के लिए रसोई शुरू की हैं, जिसमें स्वयं श्रमदान से भोजन बनाकर क्वारंटीन सेंटर से लेकर जरूरतमंदों के घर तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन का राहत शिविर क्वारंटीन सेंटर बना है। इसमें मंगलवार रात 25 लोगों को क्वारंटीन किया गया। समाजसेवी और हिंदू संगठन के पदाधिकारी इन सभी को सुबह का चाय नाश्ता और शाम का भोजन मुहैया कराते हैं। बुधवार को नवयुग सामाजिक ट्रस्ट के राघव हिंदू, लक्ष्य अग्रवाल और विश्व हिंदू परिषद के आचार्य संजय मिश्रा ने क्वांरटीन सेंटर में शरण लिए 25 लोगों में छोला चावल वितरित कराया। आचार्य संजय मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन तक रसोई शुरू रहेगी और किसी भी जरूरतमंद को भूखे पेट सोने नहीं दिया जाएगा। अवधेश पांडे, रामऔतार, राजेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें