फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन लोगों को सेहत महकमा रख रहा ध्यान

विज्ञापन
अमर उजाला के राहत शिविर में जांच करते डॉक्टर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला प्रशासन के सहयोग से चल रहे अमर उजाला फाउंडेशन के राहत शिविर में क्वारंटीन किए गए लोगों की सेहत का स्वास्थ्य मेहकमा पूरी तरह ध्यान रख रहा है। इसके लिए लोगों का तापमान मापने के लिए एक टीम गठित है। जो प्रतिदिन कैंप जाकर सभी का तापमान चेक करके कोरोना संक्रमण की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

राहत शिविर बाथम वैश्य धर्मशाला में बना है। जहां पर क्वारंटीन किए गए लोगों की संख्या करीब 20 है। इनके स्वास्थ्य की रोजाना निगरानी की जा रही है। खाने पीने की व्यवस्था जहां समाजसेवी कर रहे हैं तो वहीं स्वास्थ्य को लेकर सेहत महकमा अलर्ट है। प्रतिदिन विभाग की एक टीम शिविर पहुंचकर सभी का तापमान चेक कर रही है। टीम के लोगों का कहना है कि तापमान के माध्यम से ही संक्रमित का पता लग सकेगा। फिलहाल अब तक जो लोग भी कैंप में क्वारंटीन रहे हैं या फिर हैं उन सभी का तापमान सामान्य है।
नवयुग सामाजिक ट्रस्ट जरूरतमंदों के घर पहुंचा रहा भोजन
नवयुग सामाजिक ट्रस्ट की ओर से लॉकडाउन में गरीब जरूरतमंदों का ख्याल रखा जा रहा है। गरीबों को दोनो वक्त का खाना मिल सके, इसके लिए 27 मार्च से मानव सेवा रसोई संचालित हैं। इसमें विहिप, आरएसएस एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आदि श्रमदान कर भोजन बनाने में सहयोग कर रहे हैं। विहिप के आचार्य संजय मिश्रा ने बताया कि स्वयंसेवक मोहल्लों में जाकर जरूरतमंदो को चिह्नित करते हैं, जिससे दोनो वक्त का खाना उन तक भेजवाया जा सके। शुक्रवार को विपुल सेठ, विनीत मनार, आर्य प्रताप सिंह, राम पांडे, राघव हिंदू, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें