फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का रक्तदान शिविर 14 को

Thu, 11 Jun 2015 08:06 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) को रक्तदान शिविर लगाएगा। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में एसएसबी और शहीद भगत सिंह नि:स्वार्थ सेवा समिति के अलावा शहर के विभिन्न संगठन सहयोगी होंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रविवार को दिन में 11 बजे से लगाया जाएगा। कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए शहर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों के तमाम लोग अमर उजाला की इस मुहिम से जुड़े हैं। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सीएमओ डॉ. विजय सिंह चौहान और जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. वीके शाहू ने भी लोगों से रक्तदान करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है इससे बड़ी समाजसेवा कोई और नहीं हो सकती है।
--
आप भी बनें अभियान का हिस्सा
अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराकर आप भी इस पुनीत कार्य में जुड़ सकते हैं। जिन लोगों ने अपना पंजीकरण नहीं कराया है वे सीधे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 8392922162 से संपर्क कर अभियान से जुड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें