फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सेठ घाट पर बनने लगीं वेदियां, सूर्य उपासना का इंतजार

Wed, 11 Nov 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सेट घाट स्थित छठ पूजा स्थल पर बनाई गई पूजा के लिए वेदियां। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर/संपूर्णानगर। छछठ महापर्व को लेकर घाटों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के सेठ घाट पर श्रद्धालु पूजा के लिए वेदियां बना रहे हैं। कई वेदियां तैयार हो चुकी हैं। घाट और नदी की सफाई के लिए जेसीबी लगाई गई है। किनारे उगी झाड़ियां भी हटाई गई हैं।
विज्ञापन

सिंगाही खुर्द, संपूर्णानगर, भानपुरी, खजुरिया, बसी, गोविंद नगर, मुराखेड़ा, बम नगर, रानी नगर और सुमेर नगर समेत आसपास के गांवों में भी घाटों की सफाई और रंगाई-पुताई कराई जा रही है। छठ महापर्व सूर्यदेव और छठी मैया को समर्पित है। महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ व्रत रखती हैं।
पुरुष भी तैयारियों में सहयोग करते हैं। चार दिवसीय पर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय से होगी। शनिवार को खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। रविवार शाम व्रती महिलाएं नदी और तालाबों में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन

सेठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। पूजा स्थल पर टेंट, लाइट और पेयजल की व्यवस्था की गई है। भजन संध्या के साथ मेले का आयोजन होगा। व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को ठेकुआ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। छठ पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष मृगांक शेखर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम शिविर लगाकर सेवाएं देगी।
सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग स्टैंड भी बनाए जा रहे हैं। उधर, सिंगाही खुर्द छठ घाट पर श्री छठ पूजा सेवा समिति कई दिनों से तैयारियों में जुटी है। समिति अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाएं सुचारु रखने के लिए समिति 30 अक्तूबर से सक्रिय है।
घाट की सफाई, वेदियां बनाने और रंगाई-पुताई का काम कराया जा रहा है। स्थानीय व्यापारी और व्रती परिवार आर्थिक सहयोग दे रहे हैं। आयोजन की व्यवस्थाएं समिति संभाल रही है। इसमें संजय गुप्ता, अविनाश सिंह, पवन राज, राजन यादव, कुषांक सक्सेना, कृष प्रताप सिंह समेत दर्जनों स्वयंसेवक सहयोग कर रहे हैं।

सेट घाट स्थित छठ पूजा स्थल पर बनाई गई पूजा के लिए वेदियां। संवाद

सेट घाट स्थित छठ पूजा स्थल पर बनाई गई पूजा के लिए वेदियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें