फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शादी की तैयारी के साथ उपहारों का इंतजाम भी शुरू

Sat, 14 Nov 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शोरूम पर इलेक्ट्रॉनिक्स के आइटम देखते लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। मुस्लिम समाज में शादियों का सिलसिला शुरू हो चुका है, जबकि अन्य समुदायों में भी सहालग की तैयारियां तेज हो गई हैं। देवकली तीर्थ के महंत आचार्य प्रमोद जी ने बताया कि 20 नवंबर से लग्न शुरू हो रही हैं, जो 12 दिसंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन

शादी की तैयारियों के साथ लोग उपहारों का इंतजाम भी करने लगे हैं। बरात में देने के लिए घरेलू जरूरतों का सामान खरीदने को ग्राहक शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, इलेक्ट्रिकल्स और ऑटोमोबाइल शोरूम पहुंच रहे हैं। लोग अपनी पसंद का सामान तय कर एडवांस रुपये जमा करके बुकिंग करा रहे हैं।
ग्राहक अभी सामान पसंद कर उसकी कीमत का कुछ हिस्सा जमा कर रहे हैं। खास बात यह है कि वे शादी से एक दिन पहले डिलीवरी लेने की तैयारी कर रहे हैं। एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, एसी, फर्नीचर, बेड, सोफा, अलमारी समेत घरेलू उपयोग के अन्य सामान की बुकिंग हो रही है। कुछ लोग शादी में उपहार देने के लिए बाइक और अन्य वाहन भी बुक करा रहे हैं।
विज्ञापन


दुकानदारों के मुताबिक, अभी बुकिंग ठीक-ठाक हो रही है। आने वाले दिनों में सहालग की तारीखें बढ़ने के साथ कारोबार में और तेजी आने की उम्मीद है। दुकानदार युवराज, एजाज असलम, युवराज तिवारी, रमन शेखर, रमेश गुप्ता और शेखावत खान ने बताया कि ग्राहक सामान पसंद करने के बाद एडवांस जमा कर बुकिंग करा रहे हैं। कारोबारियों को इस बार सहालग अच्छी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक्स के रेट
सामान
कीमत
सोफा
20 से 70 हजार रुपये
बेड
15 से 70 हजार रुपये
सिंगारदान
7 से 25 हजार रुपये
डाइनिंग
35 हजार से डेढ़ लाख रुपये
वार्डरोब (लकड़ी) 39 हजार रुपये से शुरू*
वार्डरोब (मेटल)
10 हजार रुपये
वाशिंग मशीन
साढ़े सात हजार रुपये से शुरू
कूलर
पांच हजार रुपये से शुरू
फ्रिज
12 हजार रुपये से शुरू
एसी (विंडो)
28 हजार 500 रुपये से शुरू
एसी (स्प्लिट) 30 हजार रुपये से शुरू
गैस चूल्हा
2,200 रुपये से शुरू
मिक्सर
1,600 रुपये से शुरू
नोट : कीमतें बाजार के मुताबिक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें