फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शिव कॉरिडोर के साथ सड़कों का भी होगा कायाकल्प

Tue, 28 Apr 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में शहर के मार्गों के चौड़ीकरण को लेकर स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण को लेकर शहर के अन्य प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने विधायक अमन गिरि, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता तरुणेंद्र त्रिपाठी और एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी के साथ विभिन्न मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कॉरिडोर योजना के तहत लखीमपुर मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप से विकास चौराहे तक, शिवम चौराहा से मोहम्मदी मार्ग बाइपास चौराहे तक और विकास चौराहे से पुराने बाइपास मोहम्मदी मार्ग तक सड़कों का चौड़ीकरण प्रस्तावित है, जिसे लोक निर्माण विभाग की तरफसे कराया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित नए बस अड्डे के लिए चिह्नित भूखंड का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि कॉरिडोर निर्माण के साथ ही सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे शहर के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें