हैदराबाद इंस्पेक्टर रिवर्ट, चार बदले, पांच को नई तैनाती
खीरी एसओ और पसगवां इंस्पेक्टर गैर जनपद रिलीव
एसओ खीरी जावेद अख्तर और इंस्पेक्टर पसगवां पीके झा गैर जनपद रिलीव हो गए। रविवार की रात एसपी डॉ. एस चनप्पा ने हैदराबाद इंस्पेक्टर को रिवर्ट कर छह थानेदारों को इधर से उधर किया है। पांच उपनिरीक्षकों को एसओ बनाया है। इनमें शामिल सर्विलांस सेल में तैनात तेजतर्रार एसआई रामकुमार यादव को थाना सिंगाही और शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी को थाना खीरी का एसओ बनाया है।
एसओ खीरी जावेद अख्तर का उन्नाव और इंस्पेक्टर पसगवां पीके झा का तबादला लखनऊ हो गया था। रविवार को दोनों के रिलीव हो जाने के बाद दोनों थानों में एसओ के पद रिक्त हो गए थे। रविवार की रात डॉ. एस चन्नपा ने फेरबदल करते हुए शासन के कामों में रुचि न लेने और अपराधों पर प्रभावी रोकथाम न कर पाने पर एसओ हैदराबाद वीके द्विवेदी को रिवर्ट कर क्राइम ब्रांच में भेजा है। सर्विलांस सेल में तैनात एसआई रामकुमार यादव को थाना सिंगाही का एसओ बनाया है। एसओ सिंगाही सत्येंद्र कुमार सिंह अब एसओ हैदराबाद होंगे। इंस्पेक्टर मोहम्मदी गुलाब शंकर पांडेय को कोतवाली प्रभारी पसगवां, इंस्पेक्टर गौरीफंटा अजीत सिंह को प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी, इंस्पेक्टर निघासन डीसी मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा और तिकुनियां इंस्पेक्टर जयकरन सिंह को प्रभारी निरीक्षक निघासन बनाया है। पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत इंस्पेक्टर कुलदीप तिवारी अब तिकुनियां कोतवाली के प्रभारी होंगे। पुलिस लाइन से मधुकांत सिंह को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, रामजी चौधरी को वाचक पेशी कलां बनाया है। शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी अब एसओ खीरी होंगे।