लखीमपुर खीरी। जिले में बिजली आपूर्ति बेपटरी है। जिला मुख्यालय पर छोड़कर अन्य कस्बा व गांवों में बमुश्किल लोगों को दस से 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। इससे लोगों को न तो दिन में चैन में मिलता है और न ही रात में। बार बार बिजली की आवाजाही से रात में सोना तक लोगों का दूभर है। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण क्षेत्रो में है। बिजली न आने से जहां लोग गर्मी से बेहाल हैं तो वहीं सिंचाई भी प्रभावित है।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत 11 से 13 अक्तूबर तक शहर के विभिन्न मोहल्लों में कार्य कराया जाना है। इससे सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत उपकेंद्र छाउछ के तहत पिपरिया, शिव मंदिर, नहर रोड, पीपी मिश्रा, सरदार नगर, अवधीटोला, हनिया टोला, ऑफीसर काॅलोनी में बुधवार को शटडाउन होने से बिजली नहीं आएगी। इसी तरह 12 अक्तूबर को ऑफीसर काॅलोनी, बुखारी टोला, मुल्लू मिल, शिव काॅलोनी, सिंचाई विभाग, पिपरिया शिव मंदिर व सैधरी में बिजली आपूर्ति नहीं होगी। इसके अलावा 13 अक्तूबर को विद्युत उपकेन्द्र गढ़ी, लखीमपुर टाउन, खीरी नई बस्ती एवं छाउछ के मोहल्ला महराज नगर, सिंचाई विभाग, शिव काॅलोनी, सरदारनगर, शांती धर्माथ अस्पताल, ऑफीसर काॅलोनी, हनिया टोला, जोशी टोला की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
कस्बा- बिजली कटौती
ओयल- 15 से 17 घंटे
अमीरनगर- 10 से 15 घंटे
बांकेगंज- चार से पांच घंटे
खमरिया- 10 से 12 घंटे
संसारपुर- 18 से 20 घंटे
मोहम्मदी- 12 से 14 घंटे
भीखमपुर- 15 से 16 घंटे
गोला- 15 से 20 घंटे
मितौली- 10 से 12 घंटे
ममरी- 12 से 14 घंटे
निघासन- 10 से 12 घंटे