फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिंद्रा के नाम पर कथित नकली स्पेयर पार्ट्स बेचने का आरोप

Sun, 18 Oct 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। महिंद्रा कंपनी के नाम पर कथित नकली स्पेयर पार्ट्स बेचने के आरोप में गोला की चार दुकानों के दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। कंपनी के जांच अधिकारी ने दुकानों की जांच के बाद पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन

मुंबई निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह महिंद्रा एंड महिंद्रा प्राइवेट लिमिटेड में जांच अधिकारी हैं। गोला बाजार में कंपनी के नकली पार्ट्स बिकने की सूचना पर जांच की गई, जिसमें चार दुकानों पर कथित नकली पार्ट्स मिलने का दावा किया गया।
तहरीर के मुताबिक, लखीमपुर मार्ग स्थित बाजपेयी ऑटोमोबाइल्स से एक एयर फिल्टर, चार डीजल फिल्टर और चार इंजन सिलिंडर स्लीव मिले। दुकानदार अवधेश कुमार संबंधित बिल-कागजात नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

पंकज मोटर्स से पांच एयर फिल्टर और नौ डीजल फिल्टर मिले। दुकानदार पंकज पुरी ने खुद को लखीमपुर खीरी का निवासी बताया। पटेल चौराहे के पास न्यू किसान मशीनरी स्टोर से 11 डीजल फिल्टर मिले। दुकानदार देवीदयाल वर्मा निवासी मुन्नूगंज, थाना गोला खीरी बताए गए।
लखीमपुर रोड स्थित पुरवार ऑटो ट्रेडर्स से 10 डीजल फिल्टर मिलने का दावा किया गया। दुकानदार ने अपना नाम मयंक बताया। तहरीर के अनुसार, बरामद माल सील कर नमूना मोहर तैयार की गई। मिलान के लिए प्रत्येक दुकान से बरामद माल का एक-एक पीस और एक असली सील दी गई।
विज्ञापन

सीओ गोला जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें