मझगईं के बेला कलां में बनाई जा रही सड़क। संवाद
मझगईं। क्षेत्र के बेला कलां में बनाई जा रही 150 मीटर इंटरलाॅकिंग सड़क के निर्माण में ग्रामीणों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मानकों को दरकिनार कर दो दिन में ही सड़क तैयार कर दी गई, जो सरवन मौर्य के घर के पास से स्वीकृत की गई है। निर्माण कार्य चार दिन पहले शुरू हुआ। आरोप है कि सड़क बनाने में मिट्टी और गिट्टी युक्त मौरंग का इस्तेमाल किया गया, जिससे गुणवत्ता प्रभावित हुई। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क किनारे बनने वाली पटरी में घटिया ईंटों के साथ ही मसाले का प्रयोग भी सही नहीं किया गया। ग्रामीणों ने सड़क की जांच कराने की मांग की है। संवाद