फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परियोजना प्रबंधक की पिटाई कर अगवा करने का आरोप

Sun, 30 Nov 2025 10:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में आरडीएसएस प्रोजेक्ट के कार्य में जुटी एनसीसी लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक प्रशांत कुमार पांडेय ने उप ठेकेदार और उसके भाई समेत 20-25 लोगों पर मारपीट कर अगवा करने का आरोप लगाया है। कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ व गाली-गलौज करने की भी बात कही गई है। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि एनसीसी लिमिटेड हैदराबाद मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने आरडीएसएस प्रोजेक्ट का कार्य आवंटित किया है। कंपनी ने यह काम उप ठेकेदार को दिया है। 17 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे उप ठेकेदार सचिन कुमार सिंह व उसका भाई बृजेश सिंह अपने 20–25 लोगों को साथ लेकर कार्यालय आ धमके, जहां बिनी किसी वजह के वह गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध किया तो उनको मारा-पीटा। कर्मचारी रोहित कुमार विश्वास की भी लात-घूंसों से पिटाई कर दी। आरोपियों ने कार्यालय के कंप्यूटर और सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। फिर अगवा कर ले गए। बाद में लखनऊ ले जाकर उन्हें छोड़ दिया। पुलिस में शिकायत करने पर उन्होंने जान से मार देने की धमकी दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परियोजना अधिकारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें