फरधान। लखनापुर गांव स्थित बालाजी मंदिर में कब्जे की कोशिश का आरोप लगा है। मंदिर के पुजारी कौशल किशोर मिश्र ने सीओ सिटी महक शर्मा को प्रार्थनापत्र देकर पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
पुजारी के अनुसार, छह अक्तूबर की दोपहर तीन लोगों ने मंदिर परिसर में बिना अनुमति प्रवेश कर कब्जे की कोशिश की। आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने पर उक्त लोग धमकी देकर गए कि जल्द ही बड़ी संख्या में लोगों को लेकर मंदिर में यज्ञ का आयोजन कर कब्जा कर लेंगे।
पुजारी ने आशंका जताई कि आरोपी अन्य लोगों के सहयोग से किसी गंभीर घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने मंदिर में लगे सोलर पैनल, इन्वर्टर आदि चोरी होने की बात भी कही।
पुजारी का कहना है कि जिस स्थान पर यज्ञ कराने की कोशिश की जा रही है, उस जमीन पर कब्जेदारी का मुकदमा जिला जज के यहां विचाराधीन है। उनके अनुसार, यज्ञ आयोजन के लिए शासन से अनुमति भी नहीं मिली है।
सीओ सिटी महक शर्मा ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच के लिए एसओ को दिया गया है। बिना अनुमति विवादित भूमि पर कोई आयोजन नहीं होगा।