फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: निघासन मार्ग पर सभी तरह के वाहनों का आवागमन शुरू

विज्ञापन
पलिया-भीरा मार्ग पर रपटा पुल से भी शुरू हुआ आवागमन।
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-निघासन मार्ग पर रपटा पुल के पास मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद सभी तरह के वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। बसें आदि भी चलने लगीं हैं, जबकि मालवाहक वाहनों की भी आवाजाही शुरू हो गई है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


आठ दिन पूर्व आई बाढ़ की चपेट में आकर पलिया-निघासन मार्ग के रपटा पुल पर भी आवागमन बंद हो गया था। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी से इसकी मरम्मत कराने को कहा था। पानी कम होने के बाद छोटे वाहनों को नए बने रपटा पुल से गुजारने का कार्य बीते तीन दिन पूर्व शुरू कर दिया था। आवागमन तो शुरू हुआ था, लेकिन मालवाहक वाहन, बसों, ट्रकों व अन्य भारी वाहनों का प्रवेश निषेध किया था। मंगलवार से पूरी तरह से मार्ग दुरुस्त होने के बाद पलिया-निघासन के रपटा पुल से भी सभी तरह के वाहनों का संचालन शुरू करा दिया है। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि बसों के साथ ही अन्य वाहनों को गुजरने की अनुमति दे दी गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इस रास्ते को ठीक करने के बाद पूरी तरह से संतुष्ट होने पर ही सड़क से आवागमन शुरू कराया गया है। बसों का संचालन शुरू हो जाने से इस रूट के यात्रियों को भी खासी राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें