फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में मिलीं लखीमपुर खीरी से लापता चारों छात्राएं, पुलिस-प्रशासन में 48 घंटे तक मचा रहा हड़कंप

Wed, 24 Feb 2021 04:47 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के आर्य कन्या इंटर कॉलेज की लापता चारों छात्राएं तीन दिन बाद बुधवार को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल क्षेत्र के मुनि की रेती में सकुशल मिली हैं। पुलिस छात्राओं को लेकर जनपद पहुंचने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस ने छात्राओं को बरामद करने के लिए छह टीमें बनाई थीं। एसपी ने टीमों को 25 हजार रुपये इनाम का एलान किया है। छात्राओं की लापता होने के बाद 48 घंटों तक पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। चारों छात्राएं उत्तराखंड घूमने चली गई थीं। पुलिस टीम ने छात्राओं को बरामद कर लिया है और उन्हें लाने की तैयारी कर रही है। 

बता दें कि चारों छात्राएं सोमवार की सुबह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थीं, लेकिन कॉलेज नहीं पहुंची थीं। काफी देर बाद भी घर नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता सताने लगी। संभावित जगहों पर तलाश की, लेकिन कहीं नहीं मिलीं। परेशान परिजनों ने सदर कोतवाली पुलिस को सोमवार देर शाम मामले की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और खोजबीन शुरू कर दी। 
विज्ञापन


एसपी विजय ढुल ने छात्राओं की तलाश के लिए एएसपी अरुण कुमार सिंह और सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस की छह अलग-अलग टीमों को लगाया था। सोमवार और मंगलवार को पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई थी। लेकिन बुधवार को पुलिस ने चारों छात्राओं को टिहरी गढ़वाल से सकुशल बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें